फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaws are overturning in potholes due to waterlogging at Hamzapur crossing

Shahjahanpur News: हमजापुर चौराहा पर जलभराव के कारण गड्ढों में पलट रहे ई-रिक्शा

Sun, 03 Aug 2025 05:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws are overturning in potholes due to waterlogging at Hamzapur crossing
निगोही में पानी में पलटा ई-रिक्शा। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही कस्बे में लिपुलेख-भिंड हाईवे के हमजापुर चौराहे पर बने गड्ढों में बृहस्पतिवार को बारिश होने के बाद करीब दो फुट पानी भर गया। भारी वाहन जलभराव से होकर निकलते रहे, लेकिन वहां से निकले का प्रयास करने पर एक के बाद एक कई ई-रिक्शा पलट जाने से उन पर सवार महिलाओं समेत कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम एक ई-रिक्शा पलट जाने से उस पर बैठी महिला की गोद से करीब एक वर्ष का बच्चा छिटककर पानी में जा गिरा। आसपास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को पानी से निकाल लिया। चौराहे के पास हाईवे का तल नीचा होने से वहां मामूली बारिश में जलभराव की विकट समस्या हो गई है।
विज्ञापन

एनएचएआई के सहायक अभियंता अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे को ऊंचा करने का एस्टीमेट भेजा जा चुका है। उसे जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, काम शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed