फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to fault, 18 thousand consumers of two sub-stations lost electricity

Shahjahanpur News: फॉल्ट के कारण दो उपकेंद्रों के 18 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल

Sat, 26 Jul 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Due to fault, 18 thousand consumers of two sub-stations lost electricity
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली की खपत के साथ ही लोड बढ़ने से फॉल्ट की झड़ी लग गई। बृहस्पतिवार की रात 33 केवीए लाइन पर फॉल्ट आने से गोविंदगंज और बहादुरगंज उपकेंद्र के करीब 18 हजार घरों की आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोग बेहाल हो गए। देर रात में आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन पर फॉल्ट आ गया। बहादुरगंज से इंटरकनेक्ट सिस्टम के जरिये गोविंदगंज से लाइन जोड़कर आपूर्ति को बहाल कर दिया। कुछ देर ही बिजली चल पाई थी कि कचहरी उपकेंद्र के तीन जगह पर जंपर जल गए। इसके चलते गोविंदगंज और बहादुरगंज उपकेंद्र के उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

बिजली जाने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की तो वहां फोन व्यस्त बताता रहा। लोगों को छतों पर समय बिताना पड़ा। इस अवधि में लोग काफी परेशान हो गए। करीब साढ़े 12 बजे लाइन को दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रक की बैक लगने से खंभा गिरा
बहादुरगंज उपकेंद्र के बाहर खंभे में ट्रक के बैक करते समय टक्कर लग गई। हादसे में खंभा टूट गया। इसके चलते आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-
शुक्रवार को भी ट्रिपिंग के कारण दिक्कत
शुक्रवार को बिजली की स्थिति काफी ज्यादा खराब रही। ट्रिपिंग के चलते लोग परेशान रहे। राहत मिलने से पहले ही बिजली नदारद होती रही। पूरे दिन ट्रिपिंग के चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।

--
खुदागंज के बिजली उपकेंद्र पर किसानों ने किया हंगामा

खुदागंज। भीषण गर्मी में लाइनों की ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग से लो वोल्टेज के कारण पैदा हुए बिजली संकट से परेशान किसानों ने शुक्रवार को दोपहर उपकेंद्र पर हंगामा और नारेबाजी की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत सिंह की अगुवाई में वहां पहुंचे किसानों ने एक माह से लाइन ठीक नहीं कराने पर कड़ी नाराजगी जताई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि लाइन में सुधार कराया जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान राम प्रकाश सिंह, बबलू सिंह, अनिल सिंह, सर्वेश सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed