{"_id":"616dc9303a90a4186c565b7a","slug":"drowning-shahjahanpur-news-bly4633286128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबकर युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबकर युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अजीजगंज डैम रोड पर मृतक के भाई धर्मेंद्र से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके की अजीजगंज डैम रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में गर्रा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। वह मछली पकड़ने के लिए गया था। भाई ने कुछ लोगों पर विवाद हो जाने के बाद नदी में धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर चप्पलें, बिखरे पड़े रुपयों से वारदात की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी निवासी नीरज पुत्र रामभरोसे (22) सोमवार को सुबह सात बजे अपने भाई धर्मेंद्र के साथ अजीजगंज डैम रोड पर गर्रा नदी से मछली पकड़ने गया था। धर्मेंद्र के मुताबिक रविवार को मछली पकड़ने के दौरान उनका मोहल्ला अजीजगंज निवासी एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। आरोप है कि तब उस व्यक्ति ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर नीरज की पिटाई कर दी थी।
सोमवार को भी वह व्यक्ति अपने साथियों को लेकर आ गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने नीरज की फिर पिटाई की। बीच-बचाव में धर्मेंद्र को भी मारा पीटा। इसके बाद आरोपियों ने नीरज और धर्मेंद्र को नदी में धकेल दिया। धर्मेंद्र तो तैर कर वापस आ गया मगर नीरज डूब गया। सूचना पर चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नीरज की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद नीरज का शव बरामद हो गया। मौके पर छानबीन करने पर चप्पलें, 10-20 और 100 रुपये के नोट भी बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली हरपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।