फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drizzle accompanied by strong wind, minimum mercury dropped

Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, न्यूनतम पारा लुढ़का

Wed, 24 Apr 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Drizzle accompanied by strong wind, minimum mercury dropped
शाहजहांपुर। उत्तराखंड में हुई बर्फबारी और मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। शाम को भी तेज हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के साथ बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाम को 35 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान गिरावट की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आम की फसल को नुकसान होने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तेज हवा चलने से जो आम बड़ा हो गया है, उसके गिरने की संभावना है। आम की फसल में अगर जल्द पानी लगाया होगा तो नुकसान कम हुआ होगा। जिस आम के तने कमजोर होंगे, वे गिर गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed