फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DPR being prepared for overbridge at railway crossing near Mokshadham.

Shahjahanpur News: मोक्षधाम के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए बन रही डीपीआर

Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
DPR being prepared for overbridge at railway crossing near Mokshadham.
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर ने इंदिरानगर कॉलोनी में मोक्षधाम के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने से संबंधित प्रश्न लोकसभा में उठाया था। इस पर रेलमंत्री ने तकनीकी फिजिबिलिटी व विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

सांसद अरुण कुमार सागर ने लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जिले में शाहजहांपुर-रोजा रेल खंड पर अत्यधिक यातायात को देखते हुए रेलखंड के समपार संख्या (रेलवे क्रॉसिंग) 321 पर ओवरब्रिज का निर्माण करने के लिए होने वाले प्रयास की जानकारी चाही थी। इस पर रेल मंत्री ने अवगत कराया कि समपार संख्या 321 पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट व विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि तिलहर के पास स्थित गुरगिया बहादुर हाल्ट संख्या 331सी व कुआंडांडा हाल्ट संख्या 333सी सुबह छह से शाम चार बजे तक ही खुलते हैं। इस कारण से आसपास में ग्रामवासियों को परेशानी हो रही है। रात के समय आपात स्थिति में लोगों को 10 से 15 किमी का चक्कर लगाकर शहर पहुंचना पड़ता है। इन क्रॉसिंग को 24 घंटे खुला रखने की मांग भी सांसद ने उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed