फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Do not share personal information with strangers; contact the police if you are blackmailed.

Shahjahanpur News: अंजान व्यक्ति से साझा न करें निजी जानकारी, ब्लैकमेल करने पर पुलिस से करें संपर्क

Mon, 28 Sep 2026 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Do not share personal information with strangers; contact the police if you are blackmailed.
एलबीजेपी इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद सीओ विदुष सक्सेना
तिलहर। एलबीजेपी इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और महिला सुरक्षा से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सीओ ने कहा कि साइबर अपराधी पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क बनाते हैं और धीरे-धीरे उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर बाद में ब्लैकमेल करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपरिचित लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती या बातचीत करने से बचें। किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड अथवा निजी जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई परेशान कर रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की सूचना को गोपनीय रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
कॅरिअर और जागरूकता के दिए टिप्स

-मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करें।
-जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
-नियमित रूप से अखबार पढ़ें ताकि देश-दुनिया के बारे में अपडेट रहे।
- पुलिस कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। अगर कोई अधिकारी बनकर फोन पर धमकाए तो पुलिस को सूचित करें।
--
सवाल-जवाब
प्रश्न : अगर कोई पीछा करे तो क्या करना चाहिए? रुचि, कक्षा-10
उत्तर : ऐसे मौके पर घबराने की बजाय समझदारी से काम लें। तुरंत हेल्पलाइन 112 पर कॉल करें। पुलिस आठ से दस मिनट के अंदर मदद के लिए पहुंच जाएगी।

प्रश्न : साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें? सोनाली राना, कक्षा-10
उत्तर : जागरूक रहें। किसी भी अंजान नंबर से कॉल आए तो उसे ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी न दें। बैंक और पुलिस कभी व्यक्तिगत जानकारी नहीं पूछते हैं।
प्रश्न : ठगी का शिकार होने पर क्या करें। अलीजबा, कक्षा-12
उत्तर : पुलिस को सूचित करें। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी पुलिस से मदद लेंगी, उतनी जल्दी रकम की वापसी की गुंजाइश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed