फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM-SP hear complaints in the Solution Day

डीएम-एसपी ने समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें

Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
DM-SP hear complaints in the Solution Day
समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला
जमीन पर कब्जे और आपसी झगड़े के ज्यादा मामले आए
विज्ञापन

पुलिस और राजस्व टीम को दिए निस्तारण के निर्देश

समाधान दिवस पर डीएम नरेंद्र सिंह और एसपी केबी सिंह ने निगोही थाने पहुंचकर पीड़ितों की शिकायतें सुनी। इस अवसर पर भूमि विवाद व आपसी झगड़ों की समस्याएं सबसे ज्यादा थीं। मौके पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 
अरपरा निगोही निवासी डॉ. रीतराम ने बताया कि उसने अपने पुत्र रामेंद्र सिंह उर्फ  लल्ला सिंह को संपत्ति से बेदखल कर दिया है, फिर भी बेटे ने घर पर कब्जा कर लिया है। इस पर डीएम ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह पिता-पुत्र को लेकर मुख्यालय आएं। वहीं उनकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। पिंगरी-पिंगरा निवासी श्याम मनोहर, गांव अजीतपुर की रेखा देवी, गांव हरपरा के गुरविंदर सिंह ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। डीएम ने राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम को बुलाकर मामलों का निस्तारण मौके पर ही करने के निर्देश दिए। गांव ईशापुर निवासी चंपा ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसे पानी ले जाने का रास्ता नही दे रहे हैं। 
विज्ञापन

बंशीलाल की शिकायत थी कि उन्होंने मकान बनाने के लिए जमीन ली थी और जमीन का स्टांप आवासीय स्टांप की दर से क्रय किया था। मकान बनाने जा रहे हैं तो अन्य लोग मकान बनाने नहीं दे रहे हैं। डीएम ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि मौके पर फोर्स लेकर जाएं और उनकी आवास की नींव खुदवाएं। गांव निवाड़ी की गिरजादेवी को पति की मृत्यु के बाद भी सुविधा न मिलने पर डीएम ने मौके पर विधवा पेंशन दिलाने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केबी सिंह ने कहा कि सभी शिकायतों को पंजीकृत करते हुए उनका निस्तारण मौके पर फोर्स भेजकर कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति गलत ढंग से किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकेगा। इस अवसर पर विधायक रोशनलाल वर्मा भी मौजूद थे। वहीं सदर थाने में तीन शिकायतें आईं, जिनमें दो का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed