फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM praised the book 'Adbhut Shahjahanpur'

Shahjahanpur News: डीएम ने सराही पुस्तक अद्भुत शाहजहांपुर

Wed, 26 Mar 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
DM praised the book 'Adbhut Shahjahanpur'
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पुस्तक अद्भुत शाहजहांपुर भेंट करते लेखक डॉ. विकास खुराना। स्रोत :
शाहजहांपुर। एसएस काॅलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. विकास खुराना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपनी पुस्तक अद्भुत शाहजहांपुर सौंपी। डाॅ. खुराना ने बताया कि शाहजहांपुर कई मायनों में बहुत ही अद्भुत है।
विज्ञापन

जिला बेसिक स्कूलों की ड्रेस कोड जब भारत में लागू की गई तो शाहजहांपुर समेत पांच जिलों में इसे ट्रायल के रूप में लाया गया। ऐसा इसलिए था कि शाहजहांपुर में होने वाले नामांकनों में छात्राओं की संख्या पूरे भारत में लगातार तीन बार प्रथम स्थान पर रही। शाहजहांपुर अपनी बेहतरीन जलवायु व जैव विविधता में प्रदेश के अग्रणी जिलों में है। 1857 की क्रांति की लड़ाई में दिल्ली, लखनऊ, झांसी जैसे केंद्रों के पतन के बाद शाहजहांपुर ने ही राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व किया था। काकोरी एक्शन के समय शाहजहांपुर ने भारत में उठी दूसरी सशस्त्र क्रांति को जन्म दिया था। इसका नेतृत्व आगे चलकर भगत सिंह ने संभाला। डीएम ने स्थानीय इतिहास पर लिखी गई पुस्तक अद्भुत शाहजहांपुर की शैली चित्र वीथिका की सराहना की। कहा कि जनपद के लिए यह पुस्तक एक धरोहर जैसी है। इस दौरान डाॅ. अनुराग अग्रवाल, डाॅ. रामशंकर पांडे, डाॅ. धर्मवीर, रवि वाजपेयी, डाॅ. अजय वर्मा, डाॅ. संतोष प्रताप सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed