{"_id":"6ab127d3ae29a060b20e9aa1","slug":"sanitation-workers-strike-leads-to-increased-filth-residents-inconvenienced-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185286-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी गंदगी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी गंदगी, लोग परेशान
विज्ञापन
जलालाबाद में सदर बाजार रोड पर फैला पड़ा कूड़ा। संवाद
जलालाबाद : दोपहर बाद अधिकारियों से वार्ता के बाद कर्मचारी काम पर लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। नगरपालिका परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल से मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक गंदगी और कूड़े के ढेर लगने से लोग परेशान हो उठे। सदर बाजार सहित कई अन्य जगहों पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान के सामने लगे कचरे के ढेर निजी मजदूरों से हटवाए। कूड़ा हटाने वाले कर्मचारी नहीं आने से घरों के सामने भी काफी कूड़ा जमा हो गया। हालांकि, अधिकारियों से वार्ता होने पर दोपहर बाद सफाई कर्मियों के काम पर लौट आने से गंदगी से राहत मिली।
मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थानों के सामने कूड़ा व गंदगी पड़ी होने से श्रद्धालुओं को भी असुविधा हुई। हालांकि, सोमवार को दोपहर अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि सफाईकर्मियों की मांग के अनुरूप उन्हें नियमानुसार सुविधाएं देने और उनसे आउटसोर्सिंग कर्मचारी के तौर पर काम लेने के ईओ को निर्देश दिए गए हैं।
सफाईकर्मी पालिका स्तर से उन्हें आउटसोर्सिंग से हटाकर दैनिक मजदूर के रूप में कार्य लेने और शासनादेश के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलने का लंबे समय से विरोध जता रहे थे और कोई हल न निकलने पर सोमवार को सुबह हड़ताल पर चले गए। रविवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सफाईकर्मियों ने सामूहिक अवकाश लेकर सफाई कार्य नही किया था। वार्ता में सीओ दीपक सिंह, ईओ एचएन उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान और कई सफाईकर्मी शामिल रहे।