{"_id":"6a16d9ae7a1b4d3aac013cfb","slug":"dm-listens-to-grievances-at-janata-darshan-directs-prompt-resolution-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-174510-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनशिकायतों का समाधान अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित अवधि में कार्यालयों में उपस्थित रहने के लिए कहा। डीएम ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से आमजन का विश्वास अर्जित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
गंभीर मामलों में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एसडीएम व तहसीलदारों को मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व सहित सभी विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय व राहत देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद