फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM instructions to stop the salaries of 14 officials

डीएम ने 14 अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

Sun, 23 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
शासन की प्राथमिकता वाले विकास एवं निर्माण में शिथिलता बरतने के कारण डीएम रामगणेश ने जिले के 14 जिला स्तरीय अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने विकास एवं निर्माण कार्यो की गत दिवस ली गई समीक्षा बैठक में पाया कि कई विभागो के अधिकारियों द्वारा उदासीनता एवं शिथिलता बरतने के कारण जिले का विकास कार्यो में प्रगति अच्छी नही है। उन्होंने अच्छी प्रगति न होने पर कई विभागो के जिला स्तरीय अधिकारियों के वेतन रोकते हुये कड़े निर्देश दिये है कि यदि इस माह उनकी प्रगति अच्छी नहीं रही तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जायेगा। बैठक में डीएम ने पाया कि मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त मनरेगा, भूमि संरक्षण अधिकारी आईडब्ल्यूएमपी, जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत कई अधिकारी नही है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि उनके कार्यो में शिथिलता उनके पर्यवेक्षण एवं सुपरवीजन की कमी के कारण हो रही है। उनके अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी यदि कार्य नही कर रहे है तो उन्हें उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में सीडीओ टीके शिबु सहित संबंधित विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed