फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali Mela, the rewarded partner Inrwhil

इनरव्हील दिवाली मेला में सहयोगी किए पुरस्कृत

Fri, 30 Oct 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 30 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Diwali Mela, the rewarded partner Inrwhil
सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब का दिवाली मेला पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तनवीर खां और विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, स्टॉल स्वामियों और मेला के सहयोगियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

देर रात तक चले दिवाली मेला में शहरवासियों ने, खासतौर पर महिलाओं ने, जमकर खरीददारी की। चूंकि मेले का आयोजन महिलाओं द्वारा ही किया गया था, इसलिए आयोजन समिति से जुड़ी महिलाएं भीड़ देखकर काफी गदगद थीं। अध्यक्ष रीना अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर आयोजन को सफल बनाया। संगीत संध्या के बीच लकी ड्रॉ भी निकाला गया। लकी ड्रॉ में कूपन नंबर 0142, 2602, 4339, 2113, 1403, 1761, 1510, 4882, 4897, 1752, 0640, 2472, 2724, 2502, 2744, 1210, 3813, 0448, 2798, 0405, 4141, 2890, 0129, 0500 और 4124 विभिन्न स्थानों के विजेता घोषित किए गए। लकी ड्रॉ मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां, विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, थाना सदर बाजार प्रभारी जेपी तिवारी तथा क्लब केेेे वरिष्ठ पदाधिकारियों और सहयोगियों ने किया। मेला में पहुंचे लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ संगीत संध्या और मेजबान फूड प्लाजा में व्यंजनों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

सचिव ज्योति शर्मा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। आयोजन में कोषाध्यक्ष मधु कपूर, गीता गुप्ता, काजल खन्ना, प्रिया अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संजय चोपड़ा, रूबी कपूर, विभा अग्रवाल, पूनम टंडन, माधुरी रस्तोगी, ललित गर्ग, बॉबी चोपड़ा, सुमन चंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, डॉ. रजत अग्रवाल, राजीव कपूर, सुनीता गर्ग, नीलम गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed