फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devrani from BJP and Jethani from Samajwadi party contesting election in Alhaganj Nagar Panchayat

UP Nikay Chunav: इस सीट पर भाजपा से देवरानी, सपा से जेठानी लड़ रहीं चुनाव; दिलचस्प हुआ मुकाबला

Wed, 03 May 2023 02:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 May 2023 02:20 PM IST
सार

महिला आरक्षित अल्हागंज नगर पंचायत सीट पर सपा से जेठानी तो भाजपा से देवरानी चुनाव लड़ रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। निवर्तमान चेयरमैन राजेश वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Devrani from BJP and Jethani from Samajwadi party contesting election in Alhaganj Nagar Panchayat
भाजपा प्रत्याशी शिवानी वर्मा, सपा प्रत्याशी स्नेहा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के नगर निकायों में महिला आरक्षित ज्यादातर सीटों पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए स्थानीय राजनीति में दखल रखने वाले लोगों ने परिवार की महिलाओं को मैदान में उतारा है। इसमें अल्हागंज नगर पंचायत सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। महिला आरक्षित इस सीट पर सपा से जेठानी तो भाजपा से देवरानी चुनाव लड़ रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित अल्हागंज नगर पंचायत से 38 वर्षीय स्नेहा गुप्ता को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। परास्नातक शिक्षित स्नेहा ने पिछला चेयरमैन का चुनाव निर्दलीय लड़ा था। वह दूसरे स्थान पर रहीं थीं। उनके जेठ स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता भाजपा के जिला महामंत्री रहे थे। स्नेहा के पति गौरव गुप्ता पेशे से सराफ हैं। वह पूर्व में भाजपा में थे। बाद में पत्नी सहित सपा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन

भाजपा से शिवानी वर्मा लड़ रहीं चुनाव 

स्नेहा गुप्ता के ससुर अशोक कुमार गुप्ता सराफ हैं। अशोक कुमार के चचेरे भाई अनिल गुप्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। भाजपा ने इस सीट पर अनिल गुप्ता की बहू शिवानी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अनिल गुप्ता की पत्नी चंद्रेश गुप्ता भी अध्यक्ष रह चुकी हैं। शिवानी वर्मा और स्नेहा गुप्ता रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती हैं। निवर्तमान चेयरमैन राजेश वर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी बहू को चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


UP Nikay Chunav: पीलीभीत में सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा
 

कांट से इदरीस खां की बहू मैदान में 

कांट नगर पंचायत अध्यक्ष पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। सपा प्रत्याशी रीना के ससुर इदरीस खां कई बार कांट नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने अपनी पत्नी सुरैया बेगम को चुनाव लड़ाया था। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी बन गईं थीं लेकिन बाद में उनका निधन हो गया। इस बार इदरीस ने अपने बेटे सुहेल की पत्नी रीना को चुनाव मैदान में उतारा है।

कटरा से सोनम गुप्ता 

कटरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने सोनम गुप्ता को टिकट दिया है। ओबीसी के लिए आरक्षित इस सीट पर सोनम गुप्ता का चुनाव मैनेजमेंट उनके ससुर सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के हाथ में हैं। सुरेंद्र भाजपा में लगभग 30 साल से हैं। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed