फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   former minister Hemraj Verma joins BJP in Pilibhit

UP Nikay Chunav: पीलीभीत में सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा

Wed, 03 May 2023 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 May 2023 01:09 PM IST
सार

सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हेमराज वर्मा बरखेड़ा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 

विज्ञापन
former minister Hemraj Verma joins BJP in Pilibhit
भाजपा में शामिल हुए हेमराज वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। निकाय चुनाव से पहले भाजपा में उनका जाना सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा सियासी सफर 

हेमराज वर्मा 24 वर्ष के सियासी सफर में बसपा और फिर सपा से होते हुए भाजपा में आए हैं। हेमराज वर्मा 22 वर्ष की उम्र में साधन सहकारी समिति के संचालक चुने गए थे। यहीं से उनकी राजनीति की यात्रा शुरू हुई। इसके बाद वर्ष 2000 से 2005 तक ग्राम प्रधान संगठन के निर्वाचित जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 2017 में पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा 25000 मत पाए और तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी से बरखेड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। 2015 में अखिलेश यादव की सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग में राज्य मंत्री बनाए गए। वर्ष 2019 में समाजवादी पार्टी से पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे और 448922 मत पाए। इसके बाद 2022 में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे 71000 मत पाए। चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के संपर्क में आए हेमराज वर्मा ने बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात मुकदमे दर्ज हुए, पांच खत्म

हेमराज वर्मा के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हुए, जिसमें से पांच मुकदमे खत्म हो गए। अभी दो मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सफर में मुकदमे तो दर्ज होते रहते हैं, जब विपक्ष की सियासत करते हैं तो मुकदमे तो हो ही जाते हैं। भाजपा ज्वाइन करने का मुख्य मकसद देश और प्रदेश के विकास में योगदान देना है। मुकदमों से इनका कोई लेना देना नहीं। 
 

भाजपा की तारीफ

अमर उजाला से बातचीत करते हुए हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र आज भी कायम है। काम करने वालों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की वजह से देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। विकास के लिए रास्ते खुल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed