{"_id":"65a45674179798bfb20342e4","slug":"devotees-will-come-to-dhaighat-today-for-bathing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-11621-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ढाईघाट में आज स्नान के लिए आएंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ढाईघाट में आज स्नान के लिए आएंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
मिर्जापुर। माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट के प्रथम पर्व मकर संक्रांति पर रविवार को गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम रही। कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बजाय दर्श पर्स और मज्जन पाना कहते हुए आचमन कर गंगा मैया को नमन किया।
पुरोहित रमेश चंद्र औदीच्य ने बताया कि सोमवार को भी मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। स्नान के लिए भीड़ उमड़ने की संभावना है। हालांकि, मेले का प्रथम पर्व पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को है। अधिकांश साधु-संत और गृहस्थ पौष पूर्णिमा से ही गंगातट पर कल्पवास करने आते हैं।
-जिला पंचायत के प्रबंधन में 21 जनवरी से ढाईघाट मेला शुरू हो रहा है। मेला स्थल पर अस्थायी सड़कों का निर्माण चल रहा है। इसलिए घाटों पर अभी अलाव नहीं लगवाए गए जिससे कड़ाके की ठंड में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की गंगा में डुबकी लगाने की हिम्मत जवाब दे गई। जिला पंचायत के मेला बाबू अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेला 21 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। मेले की ओर से प्रथम पर्व पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को है। इससे पूर्व मेले में सड़क, बिजली, पानी, स्नानागार, सफाई, शौचालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, संचार, अलाव और सुरक्षा आदि की व्यवस्थाएं 21 जनवरी को पूर्ण करवा ली जाएंगी।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।