फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees were overcome with emotion upon hearing the description of Lord Ram's childhood pastimes.

Shahjahanpur News: भगवान राम की बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sat, 19 Sep 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overcome with emotion upon hearing the description of Lord Ram's childhood pastimes.
पुवायां। गांव जेबा स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीरामकथा में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, संस्कार और आदर्शों से परिपूर्ण है। उनके बाल स्वरूप की लीलाएं श्रद्धालुओं को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन

संत विष्णुकांत महाराज के सान्निध्य चल रही कथा में कथा व्यास ने कहा कि भगवान राम ने बचपन से ही अपने आचरण से परिवार और समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किए। राम की बाल लीलाओं का श्रवण करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

कथा के दौरान भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आयोजन में धर्मेंद्र अवस्थी, कल्पना अवस्थी, राजू शर्मा, जयनारायण वाजपेयी, प्राणेश्वर पांडे, प्रांशु पांडे सहित कई लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed