फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees offered Arghya to the setting sun

Shahjahanpur News: अस्ताचल में जाते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य

Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered Arghya to the setting sun
चमचम सिंह
शाहजहांपुर। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को महिलाओं ने घरों में ठेकुआ बनाया तथा शाम को खन्नौत नदी के घाट पर पहुंचकर अस्तांचल में जाते गामी सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने भजन और लोकगीत गाकर छठ मैया की आराधना की। दूसरे दिन शनिवार को खरना के बाद शुरू होने वाला 36 घंटे का व्रत रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोग छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। रविवार शाम पांच बजे के बाद खन्नौत नदी के घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग एकत्रित हुए। यहां महिलाओं ने निर्जला व्रत रख नदी में खड़े होकर परंपरानुसार अस्तांचल में जाते सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। व्रतधारियों ने छठ मैया से अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार को कार्तिक शुक्ल सप्तमी को सुबह ही महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलेंगी और चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। महिलाओं ने सूप में ठेकुआ, ईख, केला, सेब, मूली, बिजोरा, नारियल, अमरूद, सिंघाड़ा समेत तमाम तरह के फलों को सूप में सजाया और सूप को सिर पर रखकर गीत गाते हुए घाट पर पहुंचे। पूर्वांचल महासभा की ओर से खन्नौत नदी के घाट को तैयार करवाया गया। नगर निगम की ओर से सफाई और रोशनी की व्यवस्था की गई। यहां महिलाओं ने छठ मैया को समर्पित गीत गाए। छठ पर्व की पूजा के चलते घाटाें और आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया। जाम की समस्या के लिए ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया।
विज्ञापन




युवाओं में सेल्फी लेने की रही होड़
खन्नौत नदी के घाट पर पूजा का सामान और चाट-पकौड़ी की दुकानें भी सज गई। इसके साथ ही झूले भी लगे, जिससे मेला जैसा माहौल हो गया। बच्चों ने चाट-पकौड़ी के साथ झूले का आनंद भी लिया। छठ पूजा के लिए युवा भी नदी के घाट पर पहुंचे। युवक-युवतियों में पूजा के दौरान अपने परिवार और दोस्तों के साथ मोबाइल से सेल्फी लेने की होड़ देखी गई। सेल्फी लेने के लिए महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस टाउनशिप व कृभको में मनाया त्योहार
रिलायंस टाउनशिप, कृभको टाउनशिप, हनुमतधाम, पीपप घाट और गर्रा घाट पर भी बुधवार को व्रती महिलाओं ने छठ मैया की पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया।

ये लोग रहे मौजूद
पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष उपेश रावत, डॉ. ओमप्रकाश, श्रीराम बाबू, विनय यादव, एसएन त्रिपाठी, सुबोध रावत, त्रिवेणी मिश्रा, पुष्पकीर्ति गौड़, कामेश्वर सिंह, कमलेश यादव, वंशराज सिंह आदि मौजूद रहे।


वित्त मंत्री व महापौर ने किया घाटों का निरीक्षण

शाहजहांपुर। छठ महापर्व पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं महापौर अर्चना वर्मा ने लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी एवं हनुमतधाम स्थित घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर नगर निगम की ओर से कराई तैयारियों को देखा और प्रशंसा की गई। वित्त मंत्री व महापौर ने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही शहर को साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छता में सहयोग की अपील की। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि स्वच्छ त्यौहार मनाने को खन्नौत नदी घाट व हनुमतधाम स्थल पर विशेष व्यवस्था कराई गई है। प्लास्टिक मुक्त रखने का भी प्रयास है। सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, मोबाइल टॉयलेट, कूड़े निस्तारण की व्यवस्था है। इस दौरान पंफलेट वितरण एवं नुक्कड़ नाटकों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
----

चमचम सिंह

चमचम सिंह

चमचम सिंह

चमचम सिंह

चमचम सिंह

चमचम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed