फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Development work in urban areas

नगरीय क्षेत्रों में तेजी से कराएं विकास कार्य

Sat, 22 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
 प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और निकायों के अधिशासी अधिकारियोें को नगरीय क्षेत्रों में सरकार की प्राथमिकता वाले विकास कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सभी नगर निकायों में 15 जून से पहले तक समस्त सड़कें गड्ढामुक्त करने, स्ट्रीट लाइट सुधारकर प्रकाश बिंदुओं पर एलईडी लाइट लगाने, पेयजल आपूर्ति के लिए सभी हैंडपंप चालू हालत में लाने, नगरों में शत-प्रतिशत शौचालय बनवाने, प्रत्येक माह के पहले शनिवार को सभी के सहयोग से दो घंटे श्रमदान कर सफाई अभियान चलाने आदि निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम इस तरह से हों कि जनता को दूर से दिखें। 
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने डीएम को तीन माह में सभी निकायों के साथ बैठक करके शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम नरेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि जिले के सभी निकायों में 55 किमी सड़कें गड्ढामुक्त बनाई जानी हैं और यह काम तेजी से कराया जाएगा। साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। मंत्री श्री खान्ना ने शहीद पार्क, कचहरी गेट और हनुमत धाम के पास तीन सार्वजनिक कांप्लेक्स और हनुमत धाम सेतु की एप्रोच रोड शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed