{"_id":"67c752b6e4bd47192e037ba7","slug":"details-of-purchase-and-sale-sought-from-cmo-clarification-sought-from-medical-in-charges-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-138896-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएमओ से खरीद-फरोख्त का विवरण तलब, चिकित्सा प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएमओ से खरीद-फरोख्त का विवरण तलब, चिकित्सा प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा
Wed, 05 Mar 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग में फर्नीचर समेत अन्य उपकरणों की खरीद के मामले में जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। जांच में सामने आया कि कागजों में उपकेंद्र चलाए जा रहे थे। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने सीएमओ से खरीद-फरोख्त का विवरण तलब किया है। साथ ही संबंधित 28 चिकित्सा प्रभारियों से एक सप्ताह के अंदर पूरी प्रक्रिया में स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ ने ददरौल सीएचसी में जांच के दौरान गोदाम में भारी संख्या में फर्नीचर, मेडिकल उपकरण समेत अन्य निष्प्रयोज्य सामान पाया था। इसके साथ ही पुराने जिला अस्पताल के गोदाम में भी सामान मिला था। इसका स्वास्थ्य विभाग के पास स्पष्ट विवरण नहीं था। इस मामले में सीडीओ ने कमेटी गठित कर वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश बहादुर पाल और एसडीएम न्यायिक अभिषेक प्रताप सिंह को जांच सौंपी गई है।
मंगलवार को सीडीओ ने सीएमओ डॉ. अंसार अली को तलब किया था। उन्हें सामान खरीद का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने संबंधित 28 एमओआईसी से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। जांच की रफ्तार तेज होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इस मामले में कई अधिकारी लपेटे में आ सकते हैं। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक वर्षों पुरानी फाइल खंगाल रहे हैं। जांच में बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- --
स्वास्थ्य विभाग में सामान खरीद-फरोख्त के मामले में सीएमओ से विवरण तलब किया गया है। कागजों पर उपकेंद्र चलाए जा रहे हैं। इस मामले में चिकित्सा प्रभारियों को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी रिपोर्ट तैयार होने बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अपराजिता सिंह, सीडीओ