{"_id":"68a4b848634d5a13f401cbd9","slug":"despite-the-clouds-the-weather-will-remain-dry-today-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150735-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बादल छाने के बावजूद शुष्क रहेगा आज मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बादल छाने के बावजूद शुष्क रहेगा आज मौसम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से निकली तेज धूप ने मंगलवार को तपिश के साथ उमस भी बढ़ा दी। रात में उमस से न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिनभर धूप के प्रभाव से अधिकतम तापमान भी 0.3 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बुधवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क बना रहेगा।
तीन दिन से लगातार निकल रही धूप के कारण पारा भी लगातार उछल रहा है। सुबह लोग घरों से बाहर निकले, तो दक्षिण-पूर्व दिशा से चल रही हवा के शीतल झोंकों ने काफी राहत दी, लेकिन सूरज निकलने के साथ ही सुबह दस बजने तक गर्मी काफी बढ़ गई।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से सात अंक कम हो गया है और पुरवाई भी बारिश के अनुकूल है, लेकिन लगातार बीते दो दिन तक वायुदाब सामान्य से काफी अधिक रहा। इसलिए बुधवार को बारिश होने की संभावना बहुत कम है और दिन भर मौसम शुष्क बना रहेगा।