{"_id":"6b080ff57643d1f65a0295d2","slug":"deputy-cmo-raises-awareness-among-girl-students-in-shahjahanpur-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बताए उपाय, डिप्टी सीएमओ ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बताए उपाय, डिप्टी सीएमओ ने किया जागरूक
Thu, 26 Nov 2026 04:30 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:30 PM IST
सार
शाहजहांपुर के हर कुमार पाठक कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। डिप्टी सीएमओ ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
छात्राओं के बीच डिप्टी सीएमओ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर कुमार पाठक कॉलेज में अपराजिता का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाती है, जो सरकार की ओर से पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने लोगों से इस संबंध में जागरूक होने और समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
डॉ. आसिफ ने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड की तरह आभा आईडी भी स्वास्थ्य से जुड़ी डिजिटल पहचान है। इसके माध्यम से मरीज अपने स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं। अस्पताल में इलाज के लिए घर बैठे स्लॉट बुक कराया जा सकता है, जिससे पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने के लिए आधार नंबर की जरूरत होती है। परिवार के सभी सदस्यों की अलग-अलग आभा आईडी बनवाई जा सकती है। इसमें पुराने पर्चों और जांच रिपोर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे पांच साल तक पुराने पर्चे संभालकर रखने की परेशानी नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर भी मरीज का पुराना मेडिकल रिकॉर्ड देख सकेंगे।
विज्ञापन
