फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demolition action taken on three illegal colonies in Shahjahanpur

UP News: इस शहर में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, प्रापर्टी डीलरों में मची खलबली

Sun, 05 Nov 2023 08:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Nov 2023 08:33 PM IST
सार

शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ राय खुर्द में बिना मानचित्र पास कराए अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थीं। रविवार को इन कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया गया।  

विज्ञापन
Demolition action taken on three illegal colonies in Shahjahanpur
बुलडोजर से ध्वस्त कराया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इन कॉलोनियों का निर्माण विनियमित क्षेत्र से बिना नक्शा पास करवाए किया जा रहा था। जिनको चिन्हित करके ध्वस्त किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से प्रापर्टी डीलरों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


महानगर में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। कृषि भूमि पर लगातार अवैध निर्माण हो रहा है। कॉलोनाइजर बिना लेआउट पास कराए ही एक के बाद एक अवैध प्लाटिंग कर रहे है। इससे एक ओर जहां कृषि भूमि पर कब्जा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है।

विज्ञापन

अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त 
अब सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध कॉलोनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। बुलडोजर से अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेसीबी के साथ नगरिया मोड़ राय खुर्द पहुंचे। यहां उन्होंने तीन अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए बनाई गई बाउंड्री और प्लाट का सीमांकन ध्वस्त करवा दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि महानगर में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कॉलोनियों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed