फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   demand of seaver line

शहरी विकास मंत्री से मांगी सीवर लाइन

Sun, 30 Nov 2014 08:52 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 30 Nov 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
demand of seaver line
लोकसभा में सचेतक नामित हुईं सांसद कृष्णाराज ने नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से भेंट करके उनसे शहर में अधूरी पड़ी सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा कराने का आग्रह किया है। सांसद ने रविवार को यह बात पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाली संस्था पृथ्वी के पदाधिकारियों को बताई। यही नहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकसभा की हाई पॉवर कमेटी की बैठक में शहर को सीवर लाइन की स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

शहर की नदियों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए पृथ्वी का शिष्टमंडल संस्था के अध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह व डॉ. विकास खुराना के संयुक्त नेतृत्व में सांसद से मिलने गया था। उन्हें ज्ञापन देकर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सीवर लाइन की कमी से रामगंगा में विलीन होकर गंगा में मिलने वाली शहर की गर्रा और खन्नौत नदियों में प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि शहर की सीवेज का जहरीला पानी शोधित किए बगैर नदियों में गिराए जाने से पीने योग्य भूगर्भ जल भंडार भी प्रदूषित हो रहा है। पृथ्वी द्वारा साइंटिफिक एसोसिएशन के सहयोग से जल प्रदूषण की जांच कराए जाने पर उसमें रेडिएशन और खतरनाक रसायनों की मात्रा बढ़ रही है। सांसद ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बताया कि सीवर लाइन की कमी से शहर की मौजूदा स्थिति के बारे में शहरी विकास मंत्री को अवगत करा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि नगरपालिका और अन्य स्रोतों से अधूरी सीवर लाइन से संबंधित अभिलेख जुटाकर उपलब्ध कराएं जिससे कि यह प्रकरण संसद की विशेषाधिकार समिति की बैठक में प्रावी तरके से उठाया जा सके। शिष्टमंडल में डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राम निवास गुप्ता, डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. अनिल कुमार, मनोज अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed