फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deer died due to snakebite

Shahjahanpur News: सर्पदंश से हुई थी हिरन की मौत

Mon, 12 Jun 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Deer died due to snakebite
खुटार। गांव नवाजपुर में खेत में मृत मिले हिरन का पोस्टमार्टम गंगसरा पशु अस्पताल के डॉ. राज भार्गव ने किया। उनके अनुसार हिरन की मौत सर्पदंश से हुई थी। उधर, सींग काटने वाले पर कार्रवाई की जानकारी देने से अधिकारी बच रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 10 जून की सुबह गांव नवाजपुर के पास खेत में हिरन मृत मिला था। हिरन के शव पर तमाम घाव थे। एक युवक हिरन का सींग काट ले गया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. राज भार्गव ने बताया कि हिरन के शरीर जख्म मौत के बाद कुत्तों के नोचने से हुए थे।
विज्ञापन

उधर, सींग काटने के आरोपी रविवार को भी नहीं पकड़ा गया है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनके दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ थे। एसडीओ दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिरन का पोस्टमार्टम हो गया है। सींग काटने वाले के खिलाफ कार्रवाई खुटार के रेंजर को करनी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed