फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of youth found drowned in Ramganga river at Kolaghat in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: 12 घंटे बाद गोताखोरों के जाल में फंसा शव, नहाते वक्त रामगंगा नदी में डूबा था युवक

Sat, 20 May 2023 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 May 2023 03:41 PM IST
सार

कोलाघाट के पैंटून पुल के पास रामगंगा नदी में नहाने उतरे जलालाबाद निवासी तीन दोस्त अचानक गहरे पानी मे चले जाने से डूबने लगे थे। इनमें दो को बचा लिया गया था। तीसरे की मौत हो गई। उसका शव शनिवार को बरामद हो सका। 

विज्ञापन
Dead body of youth found drowned in Ramganga river at Kolaghat in Shahjahanpur
गोताखोरों ने बरामद किया शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबे 18 वर्षीय फुजैल का शव शनिवार को गोताखोरों द्वारा डाले गए जाल में फंस गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


जलालाबाद के मोहल्ला यूसुफजई निवासी हसीन का 18 वर्षीय बेटा फुजैल शुक्रवार दोपहर मोहल्ला गौसनगर निवासी अपने दोस्त अमान व आसिफ के साथ बगैर किसी को बताए ई-रिक्शा से कोलाघाट के पैंटून पुल के पास रामगंगा नदी में नहाने चला गया था। 
विज्ञापन


दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया था 
नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी मे चले जाने से तीनों दोस्त डूबने लगे। पास के ही खेत मे मौजूद कुछ ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह अमान व आसिफ को बचा लिया। जबकि फुजैल का पता न लगने पर पुलिस ने गोताखोरों से उसे तलाश कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में फंस गया था शव 
रात होने पर उसकी तलाश बंद करनी पड़ी। फुजैल का शव पैंटून पुल के समीप ही बने एक गहरे गड्ढे में था। शनिवार सुबह शव की तलाश में गोताखोरों द्वारा जाल डाला गया। कुछ ही देर में शव जाल में फंस गया। 

शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घरवालों ने बताया कि फुजैल ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और वह आगे की पढ़ाई के लिए फर्रुखाबाद के कॉलेज में एडमिशन कराने की तैयारी में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed