{"_id":"66230ca59e577caad50b7194","slug":"dead-body-of-young-man-found-at-roadways-bus-stand-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117079-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे पर मिला युवक का शव
Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे युवक का शव मिला। आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान निगोही थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी बाबूराम के पुत्र मनोज (27) के रूप में हुई। पुलिस अभी हार्ट अटैक से मौत मान रही है।
रोडवेज बस अड्डे परिसर में सफाई के दौरान कार्यालय के पास शव मिलने पर कर्मचारियों ने थाना सदर बाजार में सूचना दी। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह के निर्देश पर कैंट चौकी से प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई। पोस्टमार्टम हाउस पर आए भाई अजय पाल ने बताया कि मनोज फर्रुखाबाद में सीमेंट की ईंट के प्लांट में काम करते थे। ससुराल में शादी में शामिल होने के लिए वह घर लौट रहे थे। मनोज की मौत से पत्नी नीरज देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका एक बेटा भी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत की वजह स्पष्ट होगी।