{"_id":"677599aa7344bd84ca08a90c","slug":"dead-body-found-on-the-bed-murder-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134726-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चारपाई पर मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चारपाई पर मिला शव, हत्या का आरोप
Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव करौंदा निवासी राजाराम उर्फ राजू (45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कोठरी के अंदर चारपाई पर मिला। मृतक के भाई प्रेमपाल ने रंजिश में सिर पर डंडा मारकर हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, खेतीबाड़ी करने वाले राजाराम का तीन दिन पहले गांव के एक युवक से विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने बीचबचाव करा दिया।
मंगलवार की शाम राजाराम अपने घर में कोठरी के अंदर लेटे थे। भाई प्रेमपाल का आरोप है कि कोठरी के बाहर युवक आया और गाली देने लगा। उसने सामने घर से बैठकर गाली देते खुद सुना था। पत्नी उन्हें घर के अंदर ले गई।
पांच मिनट के बाद घर से लौटे तो राजाराम का शव कोठरी में चारपाई पर मिला। मृतक के भाई ने थाने पर कॉल कर सूचना दी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। परिजनों के आरोप लगाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। राजाराम की पत्नी कई वर्ष पहले उन्हें छोड़कर चली गई थीं। वह भाइयों से कुछ दूरी पर एक कोठरी में रहते थे।