{"_id":"6133cca38ebc3e7a1604c633","slug":"curant-bijali-shahjahanpur-news-bly4585574113","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
मृतक दुलार राठौर का। फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनापुर। खेत पर घास काटने के बाद सिर पर गठ्ठर रखकर ला रहे किसान को नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार से करंट लग गया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विद्युत निगम की लापरवाही से जर्जर विद्युत तार, खंभों की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार की शाम मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा जैपाल निवासी दुलार राठौर (62) गांव में ही खेत पर घास काटने गए थे। घास काटने के बाद उसको इकट्ठा करके सिर पर रखकर वापस घर आ रहे थे। खेत से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन का तार लटक रहा था। वही तार दलार के सिर को छू गया। इससे करेंट लगने से दुलार की मौके पर मौत हो गई।
खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुलार के बेटे फूलचंद के अनुसार खेत पर हाईटेंशन लाइन के तार ढीले थे। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन बिजली निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। फूलचंद ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।