फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Criminal Arrested

बैटरी चोर गैंग का खुलासा, चार लोग गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Criminal Arrested
शाहजहांपुर। एसओजी और चौक कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा से बैटरी चुराने वाले गैंग का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास चोरी की बैटरी व अन्य सामान बरामद हुआ है। लिखा पढ़ी के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां निवासी नवीन कुमार गुप्ता ने नौ मार्च को चौक कोतवाली में अपने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात पुलिस ने खन्नौत नदी के पीछे नए पुल पर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन युवक कार में सवार थे, और एक बाइक पर था। पकड़े गए युवकों में विवेक मौर्य निवासी थाना सदर बाजार, किशन निवासी थाना सदर बाजार, देवेंद्र निवासी थाना मदनापुर और मुनेंद्र निवासी थाना मदनापुर हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बैटरी व अन्य सामान, अवैध असलाह और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि ई रिक्शा से बैटरी चोरी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस और एसओजी को लगाया गया था। इस पर गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed