{"_id":"57c055034f1c1bb47ed4f0ed","slug":"women-teased-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
girl raped and sold
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र बरेली मोड़ स्थित एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात घर में घुसकर युवक ने घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बचाने आए एक व्यक्ति की आरोपी ने पिर्टाई कर दी। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे अजीजगंज चौकी के एक सिपाही ने उल्टा महिला के पति की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रात करीब नौ बजे उसके पति मोहल्ले में एक दावत में गए हुए थे, तभी मोहल्ले का रामसुधार उर्फ खिलौना शराब के नशे में हाथ में तमंचा लेकर घर में घुस आया। आरोपी ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मोहल्लों वालों की भीड़ जुट गई। भीड़ से एक व्यक्ति महिला को बचाने पहुंचा तो खिलौना ने उसकी पिटाई कर दी। धमकी देने लगा कि अगर पुलिस में कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। इसी बीच किसी ने अजीजगंज चौकी पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी मौके से तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। मौके पर पहुंचे अजीजगंज पुलिस चौकी एक सिपाही ने उल्टे पीड़ित महिला के पति की पिटाई कर दी। सिपाही की इस हरकत से भीड़ आक्रोशित हो गई। सूचना पर कोतवाल आरएन चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट खिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।