Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Tourist Tempo Traveller Overturns Near Mount Abu, 6 Visitors Injured, Parking Raises Safety Concerns

सिरोही: माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर पर्यटकों से भरी टेम्पो ट्रैवलर पलटी, 6 लोग घायल, बेतरतीब पार्किंग बनी मुसीबत

Thu, 12 Nov 2026 04:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

माउंट आबू से आबूरोड लौट रहे गुजरात के पर्यटकों की टेम्पो ट्रैवलर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में छह पर्यटक घायल हो गए। पर्यटन सीजन में मार्ग पर बेतरतीब पार्किंग और जाम से हादसों का खतरा  बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Sirohi: Tourist Tempo Traveller Overturns Near Mount Abu, 6 Visitors Injured, Parking Raises Safety Concerns
माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर टेम्पो ट्रेवलर पलटने से 6 पर्यटक घायल

विस्तार

माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर गुरुवार को शनि मंदिर के पास पर्यटकों से भरी एक टेम्पो ट्रेवलर डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में गुजरात के 6 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आबूरोड सदर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को 108 एमबुलेस से बाहर निकालकर आबूरोड ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजकोट के पर्यटक माउंटआबू घूमकर टेम्पो ट्रेवलर से घर लौट रहे थे। गुरुवार सवेरे करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में 6 लोगों को चोटें आईं। इन्हें 108 एंबुलेस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन की मौत; स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतरतीब पार्किंग से संकरा हो रहा मार्ग
गौरतलब है कि पर्यटन सीजन के चलते आबूरोड-माउंट आबू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। मार्ग पर कई स्थानों पर पर्यटक वाहन सड़क किनारे खड़े रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। मार्ग पर जगह जगह लंबा जाम लग जाता है। इस जाम में से निकलने के दौरान कई बार दोनों ओर के वाहन आमने सामने आ जाते है। इससे हमेशा हादसों का अंदेशा बना रहता है। बीते कल भी ऐसे ही एक मामले में दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। माउंटआबू शहर एवं इस सम्पूर्ण मार्ग पर जगह जगह वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े नजर आते है। ऐसे में प्रशासन के बड़े-बड़े दावों की पोल खुल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed