Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: Laborer returning home from his in-laws' place falls into a canal; his death leaves the family deva

कौशाम्बी : ससुराल से घर लौट रहा मजदूर नहर में गिरा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Thu, 12 Nov 2026 04:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 04:20 PM IST
सार

कौशांबी में ससुराल से घर लौट रहे 30 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव तन्नापुर नहर पुल के नीचे मिला। पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर अपने पीछे पत्नी और ढाई साल का मासूम बेटा छोड़ गया है। पुलिस को आशंका है कि अंधेरे में रास्ता समझने में चूक के कारण वह पुल से नीचे गिर गया।

विज्ञापन
Kaushambi: Laborer returning home from his in-laws' place falls into a canal; his death leaves the family deva
नहर में शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापुर नहर पुल के नीचे बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले पहचानपत्र के आधार पर शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी शिवनारायण लोधी उर्फ दिनेश लोधी (30) पुत्र नथन लाल लोधी क्षेत्र के एक कॉलेज में मजदूरी करता था। बुधवार को वह मंझनपुर थाना क्षेत्र के मेड़ीपर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। देर रात वह ससुराल से घर लौटने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव तन्नापुर नहर पुल के नीचे पड़ा मिला।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद उसकी पहचान की और परिजनों को जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पत्नी सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और ढाई साल का मासूम बेटा छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सौरभ सामंत ने बताया कि तन्नापुर पुल के किनारे बना चबूतरा टूटा हुआ है और पुल सपाट है। आशंका है कि रात के अंधेरे में रास्ता समझने में चूक होने के कारण शिवनारायण नीचे गिर गया होगा। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed