फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wild pig attack The woman's death

जंगली सुअर के हमले में महिला की मौत

Sun, 10 May 2015 12:13 AM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
तिलहर (शाहजहांपुर) Updated Sun, 10 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wild pig attack The woman's death
शनिवार को नगर के उत्तर पश्चिम में रेलवे लाइन के  निकट स्थित गांव हाजीपुर में जंगली सुअर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। खेत में घास छील रही महिला को सुअर ने मार डाला, जबकि सड़क पर साइकिल से गुजर रहे नगर के मोहल्ला सितारगंज निवासी लताफत अली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडा और भाला-कांता लेकर इकट्ठे हो गए। उन्होंने सुअर को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह महिला रामकली को मौत के घाट उतारने के बाद ही वहां से हटा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुअर की घेराबंदी की तो उसने साइकिल से जा रहे लताफत पर हमला बोल दिया। उन्हें बुरी तरह घायल करने के बाद आगे बढ़ गया। आधे घंटा तक लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र में सुअर ने खूब आतंक मचाया। उसने खेतों में काम कर रहे कई लोगों को घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने घेरकर सुअर को मार डाला।
विज्ञापन


पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
सुअर के हमले से बदहवास सुरेंद्र ने जब देखा कि ग्रामीणों के ललकारने के बाद भी सुअर ने रामकली का पेट फाड़ डाला। ग्रामीणों ने भगाने की कोशिश की तो वह सुरेंद्र के पीछे पड़ गया तो उन्होंने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे तक नहीं पहुची एंबुलेंस
लगभग पौने आठ बजे जंगली सुअर के हमले में घायल लताफत सड़क किनारे पेड़ के नीचे पड़े इलाज की बाट जोहते रहे, लेकिन ग्रामीणों की सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस सेवा नहीं पहुंची। लताफत की हालत ज्यादा बिगड़ी तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर कटरा से पुलिस ने प्राइवेट एंबुलेंस मंगाकर लताफत को इलाज के लिए बरेली भेजा।


देर शाम तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची
घटना के तुरंत बाद ही वन क्षेत्राधिकारी रामानुज त्रिपाठी को सूचना दे दी गई थी, लेकिन देर शाम तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर गांव वालों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed