{"_id":"d9052e5a1145bf3f4f13e14c84298cbd","slug":"when-not-included-in-the-enrollment-of-women-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में शामिल नहीं होने पर महिलाओं को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामांकन में शामिल नहीं होने पर महिलाओं को पीटा
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गंाव भटियन में प्रधानी के चुनाव के नामांकन में शामिल नहीं होने पर सोमवार की रात प्रत्याशी के साथियों ने एक घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव में रहने वाले रामखिलावन की पत्नी उर्मिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि सोमवार को रात करीब आठ बजे वह अपनी देवरानी के साथ भोजन बना रही थी। इसी दौरान गांव के चार-पांच व्यक्ति तमंचे और लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान हमलावरों ने कहा कि उसके परिवार वाले उनके नामांकन में शामिल नहीं हुए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।