फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers pension Kalktret to encompass

हरेवा कांड के सच को नकार रहे विधायक नीरज

Wed, 20 May 2015 07:32 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 20 May 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers pension Kalktret to encompass
जलालाबाद क्षेत्र के बड़े हरेवा में दलित महिलाओं से हुई ज्यादती के सच को क्षेत्र के बसपा विधायक नीरज मौर्य नकार रहे हैं। मंगलवार देर शाम हरेवा से लौटे विधायक ने पीड़ितों से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि कपड़े जरूर दूसरे पक्ष की महिलाओं ने फाड़े, लेकिन निर्वस्त्र करके घुमाया नहीं गया। विधायक के मुताबिक उनसे पीड़ित महिलाओं ने साफ कहा कि उन्हें प्रशासन से आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दोषियों पर कार्रवाई चाहिए।
विज्ञापन

बोले, पीड़ित महिलाओं के साथ हुई ज्यादती को बढ़ा-चढ़ाकर प्रचारित किया गया। गांव जाने पर पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उन्हें जबरन अपने घर पकड़कर ले गए। वहां कहासुनी होने पर कश्यप बिरादरी की महिलाओं ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें उनके कपड़े फट गए, लेकिन नग्नावस्था में गांव में घुमाने से इनकार किया।
विज्ञापन

विधायक मौर्य के अनुसार पीड़ित महिलाओं ने यह भी कहा कि उन्हें प्रशासन और शासन से आर्थिक मदद की जरूरत नहीं, वह सिर्फ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई चाहती हैं। महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ, वह सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है, लेकिन हरेवा को सियासत का ठिकाना नहीं बनाया जाना चाहिए। इसी कोेशिश में पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार कल पहली बार हरेवा पहुंचे, जबकि अपने कार्यकाल के पांच साल में वह वहां झांकने तक नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed