{"_id":"bd9639b407059b95448c8274d6c0e87a","slug":"vegetable-traders-fled-behind-domineering-browning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी व्यापारी के पीछे तमंचा लेकर भागा दबंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी व्यापारी के पीछे तमंचा लेकर भागा दबंग
रोजा।
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले हुए मंडी में हुए झगड़े के बाद दूसरे पक्ष ने खुले बाजार में तमंचा लेकर सब्जी व्यवसायी को दौड़ाया। आहत व्यापारी ने थाने में शरण ली, तो दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। इस घटना से रोजा सब्जी मंडी में दहशत का माहौल है।
बता दें कि 30 दिसंबर की सुबह दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर उपजे विवाद में सब्जी कारोबारी खालिद और रामसेवक के बीच मारपीट हुई थी। इसमें खालिद के सिर में चोेटेें आईं थीं। पुलिस ने रामसेवक को गिरफ्तार किया था।
इस मामले में खालिद पक्ष के कुछ लोगों ने थाने की हवालात में आरोपी रामसेवक को गालियां देकर मारपीट करने का प्रयास किया था। मना करने पर दरोगा के साथ अभद्रता की थी। जमानत मिलने के बाद सोमवार की सुबह रामसेवक सब्जी मंडी में अपनी आढ़त पर गया तो पहले से तैयार बैठे दूसरे पक्ष के शरारती लोगों ने गालियां देते हुए तमंचा लेकर रामसेवक को दौड़ा लिया। घबराए रामसेवक ने थाने में शरण ली और घटना से पुलिस को अवगत कराया, लेकिन पुलिस से पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
0000
कुछ व्यापारियों द्वारा रोजा मंडी में अराजकता फैलाकर राजनीति को गर्माने का प्रयास किया जा रहा है। रामसेवक की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
- वीके मिश्रा, प्रभारी थाना रोजा