फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP-100 policemen beat young man

यूपी-100 के पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा 

Wed, 10 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।  Updated Wed, 10 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
UP-100 policemen beat young man
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विवादित भूमि पर मिट्टी डालने का विरोध कर रहा था युवक
विज्ञापन

एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर यूपी-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पीटकर घायल कर देने का आरोप लगा हुए कार्रवाई की मांग की है। युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तब तक पिटाई की जब तक वह बेहोश होकर नहीं गिर गया।

गांव फत्तेपुर बुजुर्ग के महेश कुमार ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि बुधवार को वह घर के सामने मिट्टी डाल रहा था। पड़ोस के कुछ लोगों ने मिट्टी डालने का विरोध करते हुए यूपी-100 पर सूचना दे दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने विपक्ष के लोगों से साठगांठ करने के बाद उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसके जेल भेजने की बात कहते हुए मां से एक हजार रुपये वसूल लिए। पुलिस के जाने के बाद उसके परिवारवालोें ने 108 सेवा की एंबुलेंस बुलाकर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी पर इलाज के बाद देर शाम उसे छुट्टी दी गई। महेश ने एसपी से मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed