{"_id":"5740aba64f1c1b464aac7299","slug":"two-years-ago-has-also-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले भी कर चुका है फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल पहले भी कर चुका है फायर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नवादा इंदेपुर में घर में घुस कर एमए की छात्रा पारुल को गोली मारने वाले सिरफिरा युवक इकतरफा प्रेम में पहले भी फायरिंग कर लोगों को दहशत में लाने की कोशिश कर चुका है। थाने में शिकायत के बाद फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दो साल बाद अब युवक ने छात्रा को गोली मार दी। पारुल की मां सरोज ने बताया कि हाईस्कूल में पारुल शहर के मोहल्ला बाबूजई में कोचिंग पढ़ती थी। मोहल्ले का ही शिवप्रताप सिंह उसके साथ कोचिंग पढ़ता था। उसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। बाद में पारुल ने कोचिंग छोड़ दी। शिवप्रताप ने बातचीत करने की कोशिश करता रहा लेकिन पारुल ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। दो साल पहले भी पारुल के नहीं बोलने पर शिवप्रताप ने घर के दरवाजे पर फायरिंग कर दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में थाना दरबार तक हो गया। हालांकि बाद में समझौता हो गया कि शिवप्रताप पारुल से कोई मतलब नहीं रखेगा। एक साल पहले पारुल की बड़ी बहन की शादी के अवसर पर भी शिवप्रताप ने पारुल से बात करने की कोशिश की थी। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। बाद में सब कुछ शांत हो गया।
छात्रा की मां के मुताबिक आरोपी युवक ने छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ाई की थी। वह तब से उसे जानता था। वह छात्रा ने जबरन बातचीत करना चाहता था लेकिन छात्रा उससे बात नहीं कर रही थी। इसी बात पर युवक ने गोली चला दी। छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान हो गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
छात्रा की मां के मुताबिक आरोपी युवक ने छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ाई की थी। वह तब से उसे जानता था। वह छात्रा ने जबरन बातचीत करना चाहता था लेकिन छात्रा उससे बात नहीं कर रही थी। इसी बात पर युवक ने गोली चला दी। छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान हो गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
- राजेश कुमार, एसपी सिटी