फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two persons looted

बदमाशों ने दो ग्रामीणों को बनाया बंधक, लूटा 

Thu, 31 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 31 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में मोहल्ला सुभाष नगर से करीब एक किलोमीटर दूर डॉट वाले पुल के पास बुधवार की देर शाम बदमाशों ने रास्ते से गुजर रही एक बाइक में डंडा फेंककर मारा, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गिर गए। बदमाशों ने दो युवक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर रोड किनारे खेत में डाल दिया, जबकि उनका एक साथी बचकर भागने में कामयाब रहा। उसने अपने गांव जाकर घटना की जानकारी दी। बड़ी संख्या में असलहा और लाठी-डंडे लेकर पहुुंचे ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने असलहाधारी दो ग्रामीणों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाना चाहा तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस की गाड़ियां घेर लीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। 
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र में गर्रा नदी किनारे बसे गांव राय खुर्द निवासी गयादीन के बेटे पप्पू की ससुराल शहर के मोहल्ला अशफाक नगर में ससुराल है। शाम को वह गांव के दोस्त राजू और एक अन्य दोस्त के साथ अपने बच्चे की दवाई लेने सुभाषनगर आया और ससुराल भी गया था। रात  करीब आठ बजे घर वापस लौटते समय मोहल्ला सुभाषनगर से आगे डॉट वाले पुल के बाद घात लगाए बैठे 15-20 बदमाशों ने उनकी बाइक में डंडा मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने पप्पू और उसके एक साथी को पकड़ लिया, जबकि राजू मौके से बचकर भाग गया। राजू की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव से निकल पड़े। इधर सूचना मिलने पर सुभाषनगर वार्ड सदस्य विजय सक्सेना उर्फ नवनीत मोहल्ले वालों के साथ डॉट वाले पुल की तरफ चल दिए। ग्रामीणों ने दोनों बंधकों को छुड़ाया। बदमाशों ने पप्पू से  11 सौ रुपये और मोबाइल व उसके साथी से 15 सौ रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि बदमाशों ने दो युवकों को बंधक बना लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed