Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgdd

Noida News: सेक्टर-75 निवासी एक बुजुर्ग से 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Sun, 22 Nov 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
sgdd
- दूसरे व्यक्ति की पहचान बताकर झांसे में लिया, फर्जी दस्तावेज दिखाकर रकम ट्रांसफर कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी निवासी 71 वर्षीय एक बुजुर्ग से 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। आरोप है कि साइबर ठग ने दूसरे व्यक्ति की पहचान बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली बताकर रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


पुष्पराज कोहली सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके साथ ऑनलाइन माध्यम से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। आरोप है कि ठग ने उनके पहचान के एक व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बताकर उनसे संपर्क किया। उसने फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के जरिये विश्वास में लेकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और बैंक लेनदेन की जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed