Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plot to kill the woman along with her lover; second accused also apprehended

Delhi NCR News: महिला के साथ प्रेमी की भी हत्या करने की थी साजिश, दूसरा आरोपी भी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
निहाल विहार में पति ने दोस्त के साथ बनाया था प्लान, आरोपी की महिला से थी नजदीकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । निहाल विहार में अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या करने के आरोपी पति सोनू के दोस्त राम खिलावन को पुलिस ने हरदोई से गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को राम खिलावन ने श्रीमती की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी और उसके बाद भाग गया था। मौके पर मौजूद उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। राम खिलावन ने खुलासा किया है उनका मकसद महिला और उसके प्रेमी दोनों की हत्या करने का था, लेकिन प्रेमी के वहां मौजूद नहीं होने पर वह महिला की हत्या कर भाग गया।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात निहाल विहार थाना पुलिस को एक महिला को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर मौजूद महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि महिला की सोनू के साथ 10 साल पहले शादी हुई थी। दंपती को चार साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से अलग रह रही थी महिला
तीन साल पहले घरेलू कलह की वजह से महिला अपने बच्चे के साथ अंबिका एन्क्लेव इलाके में रहने लगी। सोनू को पता चला कि महिला की उसके आरोपी दोस्त से नजदीकी हो गई है। फिर भी वह पत्नी को साथ ले जाना चाहता था, लेकिन महिला ने जाने से इन्कार कर दिया। इसी बीच पति के दोस्त को पता चला कि महिला की किसी अन्य युवक से नजदीकी हो गई है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद राम खिलावन ने सोनू के साथ मिलकर महिला और नए प्रेमी की हत्या की साजिश रची। बृहस्पतिवार रात दोनों महिला के घर के पास पहुंचे और कहासुनी के बाद राम खिलावन महिला पर चाकू से हमला कर भाग गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे हरदोई, यूपी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed