{"_id":"684b3450462f3f7cde560fb4b773ec83","slug":"two-people-injured-in-two-sides-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट में दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट में दो लोग घायल
निगोही।
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
कारचोबी के 11 हजार रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव लोहरगवां निवासी विशाल ने गांव के ही इबरार से अपने कारचोबी के 11 हजार रुपये सोमवार शाम मंागे। इस पर इबरार नाराज हो गया और अपने साथियों के साथ विशाल को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसी बीच विशाल के चाचा पम्मी आ गए। उन्होंने विशाल को बचाना चाहा तो हमलावरों ने पम्मी की भी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। उधर, सहीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा वह शाम चार बजे घर से झाले पर जा रहे थे, तभी पम्मी ने बाइक से टक्कर मार दी। विरोध किया तो पम्मी ने लात-घूसों से पीटा। सहीम अहमद के पिता अशफाक अहमद पम्मी से शिकायत करने गए तो पम्मी, रवि, विशाल, सुमन ने उनकी भी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।