फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two animals died after fire broke out at home

घर में आग लगने से दो पशु मरे

Fri, 10 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर। Updated Fri, 10 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two animals died after fire broke out at home
fire - फोटो : amar ujala
घर मेें रखा सारा सामान भी जलकर राख
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव चकबरैचा में एक घर में आग लगने से दो पशु जलकर मर गए, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। 
गांव चकबरैंचा में शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे भाईलाल के घर में छप्पर के नीचे उनकी छोटी पुत्री आग जलाकर हाथ सेंक रही थी। इसी दौरान चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते छप्पर धू-धू करके जलने लगा। आग ताप रही लड़की चीखकर बाहर भाग आई। कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल गई। घर में बंधीं दो बकरियां जिंदा जलकर मर गईं जबकि दो बकरे गंभीर रूप से झुलस गए। 

भाईलाल ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा अनाज, कपडे़ आदि सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, तहसीलदार सुशीलचंद्र गुप्ता ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए कहा है कि वह लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed