फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck blow , threw stones at Eight nominated , one hundred unknown

ट्रक फूंकने, पथराव करने में आठ नामजद, डेढ़ सौ अज्ञात

Thu, 26 Feb 2015 12:08 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Thu, 26 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में सोमवार को ट्रक की चपेट में आकर गांव भरतापुर चिकटिया में रहने वाले राजीव मिश्रा के 12वर्षीय पुत्र राजन की मौत के बाद ट्रक फूंकने, पथराव कर कई वाहनों को क्षति पहुंचाने और जाम लगाने वालों के विरुद्ध एसओ ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 100-150 अज्ञात हैं।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वे एक मुकदमे की पैरवी में थाने से बाहर थे। कस्बे में चौराहे पर एक बच्चे की ट्रक से कुचल कर मौत होने की सूचना पर वे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो कस्बे के अतुल शुक्ला, शिवओम चिक, जुगुनू पाठक, कलान निवासी अरविंद पुत्र रामकुमार, गांव गाजीपुर चिकटिया निवासी हरिश्चंद्र उर्फ चुननू, यतेंद्र पुत्र सत्यदेव, रविंद्र और अतुल पुत्र रामबाबू मिश्रा सहित सौ डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के साथ दुर्घटना करने वाले ट्रक को आग लगा रहे थे। काफी समझाने के बाद भी ये लोग नहीं माने और रोड से गुजर रहे वाहनों पर पथराव करते रहे।
विज्ञापन

हालात बिगड़ते देख घटना की सूचना सीओ, एसडीएम और एसपी को दी गई। इसी बीच इन लोगों ने बालक के शव को चौराहे पर रखकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद व ढाईघाट परौर मार्गों पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रात हो जाने और एएसपी ग्रामीण के आने पर इन लोगों ने भारी प्रयासों के बाद बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपा और जाम खोल दिया। हालांकि, इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed