फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   transporter sail out trader's rice

ट्रांसपोर्र्टर ने बेचा व्यापारी  का 6.5 लाख का खंडा

Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
transporter sail out trader's rice
चावल - फोटो : demo pic
व्यापारी का साढ़े छह लाख रुपये का खंडा चावल ट्रांसपोर्टर ने करनाल में बेच दिया। रिपोर्ट लिखाने के लिए व्यापारी दर-दर भटक रहा है, लेकिन सपा सिपलहारों के कारण उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वाक्या रोजा इंडस्ट्रियल की चूड़ा मिल से जुड़ा हुआ है। यहां के स्वामी किशन गोयल ने उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि रेती रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट से उसने दो ट्रक खंडा चावल 17 जुलाई को करनाल के एक व्यापारी को भेजा था।
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रांसपोर्टर और उसके चालक ने उसका चावल भेजे गए स्थान पर नहीं उतारा और करनाल के दूसरे व्यापारी के यहां एक दलाल के माध्यम से साढ़े छह लाख रुपये में बेच दिया, जबकि उसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने भेजे गए माल के बारे में रेती मार्ग के ट्रांसपोर्टर से जानकारी हासिल की तो सपा के एक प्रधानपति ने बीच में ही दखल देकर मामले को सुलटाने का प्रयास किया है।
पीड़ित किशन गोयल का आरोप है कि इस मामले में रोजा पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही है। प्रधानपति उसे धमका रहे हैं। पीड़ित आरोपी ट्रांसपोर्टर और उसके चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे है।

मंडी के अधिकांश ट्रांसपोर्टरों की नीयत पर लगे हैं सवाल
रोजा मंडी के आसपास अधिकांश ट्रांसपोर्ट पंजीकृत नहीं हैं, जो आये दिन इसी तरह के गैरकानूनी काम कर मोटी कमाई में लगे हुए हैं। इन पर प्रशासन का कोई शिकंजा न होने से उनके द्वारा इस तरह की वारदात कर व्यापारियों अथवा वाहनों को चोरी कराए जाने के मामले आम हो गए हैं। इससे पहले भी रोजा थाना में ट्रक गायब होने अथवा माल गायब होने के कई मामले दर्ज कराए गए हैं, जिन पर बाद में पुलिस के साथ मिलकर मामले को बीच का रास्ता निकाल कर तय कर लिया जाता है। लोगों का मानना है कि ऐसे ट्रांसपोर्टरों के लिए एक गाइड लाइन प्रशासन को तय करनी चाहिए, जिससे व्यापारियों और वाहन स्वामियों की संपत्ति को बचाया जा सके।


संदेह के घेरे में रहती है ट्रांसपोर्टर्स की भूमिका
ट्रक चोरी कर गायब करने के मामले में भी यहां के ट्रांसपोर्ट की भूमिका हमेशा संदेह के घेरे में रहती है। हाल में रोजा बाईपास के पास एक ट्रांसपोर्ट से चालक को ट्रक सहित अगवा कर लिया गया। घटना के दो दिन बाद ट्रक पसगवां के बरबर रोड पर मिला और उसके अगले ही दिन चालक की लाश मिली थी। इस पूरे मामले में स्थानीय ट्रांसपोर्टर और वाहन स्वामी के सपोर्ट में पुलिस खड़ी दिखाई दी। उधर, संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जब मामला अदालत तक गया तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, लेकिन आज तक ट्रांसपोर्टर अथवा नामजद आरोपियों के खिलाफ  कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed