{"_id":"56023fa4ff3fbdaa9021b6816f860ddf","slug":"to-be-vulnerable-to-truck-vegetable-vendor-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत
रौसर कोठी।
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सब्जी विक्रेता 45 वर्षीय रामसनेही गुप्ता की मौत हो गई। चालक ने मौके से ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बरेली मोड़ पर ट्रक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला सराय काइयां निवासी रामसनेही रामबाग गौशाला के पास फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाते थे। रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब छह बजे बाइक से वह सब्जी खरीदने के लिए रोजा सब्जी मंडी गई थे। मंडी में सब्जी खरीदकर उन्होंने तांगे में लाद दी। सब्जी मंडी से घर वापस आते समय नेशनल हाईवे पर सीतापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चपेट में आकर रामसनेही घायल हो गए। चालक ने मौके से ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, पुलिस कर्मियों ने पीछा करके ट्रक चालक को बरेली मोड़ के पास से पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, कुछ देर इलाज के बाद रामसनेही ने दम तोड़ दिया।
रामसनेही की मौत से घर में मचा कोहराम
मूल रूप से हरदोई के थाना सांडी क्षेत्र के गांव चिमना जगदीशपुर निवासी रामसनेही करीब बीस साल पहले परिवार के साथ शहर आ गए थे। वह मोहल्ला सराय काइयां में मुनीम गुप्ता के घर किराए पर रहे रह थे। उनके परिवार में पत्नी रामलली, 10 वर्षीय बेटा शिवा, आठ वर्षीय बेटी प्रीति और सात वर्षीय प्रिंस है। रामसनेही की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है।