फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar Sresham murder of the moneylender

तिलहर में साहूकार की सरेशाम हत्या

Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tilhar Sresham murder of the moneylender
तिलहर में साहूकार की सरेशाम हत्या
दातागंज मोहल्ले में मंगलवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने बाजार से वसूली करके घर लौट रहे साहूकार 60 वर्षीय महेश नागपाल उर्फ भूरे पंजाबी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने महेश की बाईं कनपटी पर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कस्बे में नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। रात करीब सवा दस बजे लोगों को समझा-बुझाकर हटा तो दिया गया, मगर करीब दो घंटे के जाम के कारण वाहन काफी देर तक फंसे रहे। मोहल्ला दातागंज निवासी महेश नागपाल ब्याज पर पैसा बांटने का काम करते थे। तिलहर क्षेत्र में उनका काम काफी बड़ा था। बावजूद इसके वह साइकिल से ही आते-जाते थे। शाम करीब सवा छह बजे बाजार से वसूली कर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दातागंज मोहल्ला में बीच वाले गेट पर पीछे से आए बाइक सवार दो हमलावरों ने उनको निशाना बनाते हुए तमंचे से फायर किया। गोली महेश की बाईं कनपटी के पास लगी और वह जमीन पर गिर गए। हमलावर यह कहते हुए पीरगाह तालाब की तरफ भाग गए कि भूरे मर गया। सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महेश को गाड़ी में लादकर जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कस्बे के मुख्य रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया और कई जगह दबिश दी, मगर वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed