फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three houses thousands of items collected

तीन घरों से हजारों का सामान समेटा

Fri, 02 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की रात चोरों ने कस्बे के तीन घरों से हजारों का सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन

कस्बे में बुधवार रात ब्रह्मकुमार तिवारी के मकान में चोर दीवार के सहारे अंदर प्रवेश कर गये। इस पर वह जाग गए। चोरों ने उन पर तमंचा रख दिया और अलमारी की चाबी मांगी। उन्होंने जब चाबी नहीं दी तो गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने चाबी दे दी और उसमें रखे तीन हजार रुपये, एक सोने की जंजीर और छह चांदी के सिक्के ले गए। इसी रात राजकीय इंटर कालेज के पास खुशीराम के घर में भी दीवार के सहारे चोर घुस गए। कमरे में रखे बक्से से तीन हजार रुपये, एक जोड़ पायल, बर्तन, कपड़ा आदि चोर उठा ले गए। जब सुबह उठ कर देखा तो सभी सामान बिखरा था और मेन गेट खुला था। पड़ोसी जितेंद्र के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। जितेंद्र के घर में रखे बक्से से कपड़ा और बर्तन चोर ले गए। वहीं मुख्य हाइवे पर दिनेश गुप्ता की जूता चप्पल की दुकान के भी तीन ताले चोरों ने तोड़ दिए, लेकिन एक ताला नहीं टूटने से चोर दुकान में नहीं घुस सके। पीड़ितों ने चोरी की सूचना थाने पर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चोरों ने खोखा काटकर सामान उठाया
तिलहर। बुधवार रात स्टेशन रोड स्थित एक बारबर के खोखे को काटकर चोर नकदी सहित दुकान का अन्य सामान उठा ले गए।  गांव बढ़ेपुर निवासी तुलसीराम ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि बुधवार रात चोरों ने स्टेशन रोड स्थित उसके नाई के खोखे को काटकर चोर दुकान में रखे 22 सौ रुपये सहित दुकान का तमाम सामान तथा बैंकों की पास बुक आदि उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed