{"_id":"57adccc34f1c1b7102ee5a1f","slug":"theif-caught-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार रात सब्जी की दुकान में चोरी करने घुसे युवक को दुकानदार ने साथियों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी प्रमेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि राजीव चौक के पास निगोही रोड पर उसकी सब्जी की दुकान है। वह दुकान की रखवाली के लिए दुकान में ही सोता है। बृहस्पतिवार रात भी वह दुकान में सो रहा था। रात में तीन बजे आहट होने पर उसने देखा कि एक युवक रुपये रखने वाली संदूकची और सब्जी निकालकर भाग रहा है। उसने पास की दुकान के साथी दीपू, आसिफ, शालू की मदद से चोर को पकड़ लिया। दुकानदारों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी और उसे थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।
तलाशी में चोर के पास से साढ़े तीन सौ रुपये की नगदी भी बरामद हुई। चोर ने अपना नाम संजीव कुमार और पता पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया बताया। पुलिस ने संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।