{"_id":"6aca8a2d2a21902c8c09d82c","slug":"club-promoter-attacked-with-sticks-over-a-grudge-three-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103866-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रंजिश में क्लब प्रमोटर पर डंडों से हमला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रंजिश में क्लब प्रमोटर पर डंडों से हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर के पास सीआरपीएफ चौक पर हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। क्लब प्रमोटर के साथ रंजिश में मारपीट करने के मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजीव नगर निवासी रोहन व वरुण पांडेय और गुड़गांव गांव निवासी शिवम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी और तीन डंडे बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
शिकायतकर्ता पारा क्लब में प्रमोटर और ऑर्गनाइजर का काम करता है। दो अक्तूबर की रात वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर क्लब से घर जा रहा था। रास्ते में शीतला माता मंदिर के पास सीआरपीएफ चौक पर वह चाय पीने के लिए रुका। इसी दौरान पीछे से आए कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच करीब दो-तीन महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मारपीट की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।